Advertisement

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में मप्र के इन शक्तिपीठों में दर्शन करने जरूर जाएं, माता की बरसेगी कृपा

Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025: कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि सनातन धर्म का मुख्य त्यौहार है और इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और भक्तों के जीवन में मां दुर्गा के आशीर्वाद से खुशियां ही खुशियां आती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां नवरात्रि के दौरान दर्शन करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे….

मध्य प्रदेश में कई शक्तिपीठ है जहां दर्शन करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है।जिसका नाम हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, शोण नर्मदा शक्तिपीठ और मैहर माता मंदिर है।

हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ (Chaitra Navratri 2025)

 

​मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ की काफी मान्यता है। बताया जाता है यही माता सती की कोहनी गिरी थी। ये शक्तिपीठ रुद्र सागर तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित है। मान्यता है कि माता दिन में गुजरात और रात में उज्जैन में निवास करती हैं।

शोण नर्मदा शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में शोण नर्मदा शक्तिपीठ है। बताया जाता है यहमाता सती का दायां नितंब गिरा था। बता जिस जगह पर ये शक्तिपीठ है, वहीं नर्मदा नदी का उद्गम माना जाता है, जिसके कारण भक्त यहां देवी मां की नर्मदा स्वरूप में पूजा- अर्चना करते हैं।

मैहर माता मंदिर

मध्य प्रदेश के सतना जिले में त्रिकुट पहाड़ी पर मैहर माता मंदिर स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। मान्यताओं के अनुसार, जिस स्थान पर मंदिर है, वहां माता सती का हार गिरा था। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। भक्तों के लिए मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे सेवा भी है।

पीतांबरा पीठ

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मां पीतांबरा पीठ स्थित है। जहां माता बगलामुखी को पीतांबरा रूप में पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के मौके पर यहां विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर- दूर से भक्त आते हैं। बता दें, इस मंदिर में महाभारत काल का वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और धूमावती माता का मंदिर भी स्थित है।

Also Read:MP Breaking News: सीएम ने कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन और भत्ता, इन्हें मिलेगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button